HomeAccidentउत्तराखंड : सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में जा गिरी महिला, दर्दनाक...

उत्तराखंड : सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में जा गिरी महिला, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

टिहरी। जनपद के कौड़ियाला के निकट ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास सौड़ पानी में एक महिला सेल्‍फी लेने के दौरान पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह महिला अपने पति के साथ बद्रीनाथ दर्शन से लौटी थी। यह हादसा गत दिवस करीब पौने आठ बजे हुआ।

सूचना मिलने पर देवप्रयाग पुलिस एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची एवं खाई में गिरी महिला की तलाश की गई और शव को बाहर निकाल लिया गया। कौड़ियाला चौकी प्रभारी रविंद्र डोभाल ने बताया कि मृतका की पहचान प्रियंका सैनी 28 साल निवासी स‍िव‍िल लाइन, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वहीं महिला के पति राहुल सैनी ने बताया कि वह अपनी कार से मंदिर दर्शन कर लौटे थे। वह सौड़ पानी के करीब सुस्ताने के लिए रूके। वह सिगरेट पीने लगा और उसकी पत्नी सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान पत्नी का पांव फिसल गया और वह खाई में जा गिरी। इधर एचएचओ देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताय कि मंगलवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन शव सुबह निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments