अल्मोड़ा के लक्ष्य ने विश्व चैम्पियन को हराया, भारत फाइनल में पहुंचा

0


  • कॉमनवेल्थ बैडमिंटन मिक्स टीम चैंपियनशिप
    सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

    कॉमनवेल्थ बैडमिंटन मिक्स टीम चैंपियनशिप में भारत फाइनल में पहुंच गया है। सेमी फाइनल में अल्मोड़ा के नामी खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने विश्व चैंपियन को हराया। बर्मिंघम, इंग्लैंड में गत दिवस भारत ने सिंगापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने खेल का विवरण उपलब्ध कराते हुए बताया कि पहले मैच में भारतीय पुरुष युगल में सात्विक सिराज व चिराग शेटी की जोड़ी ने जीत दर्ज की और दसूरे मैच में सिन्धु ने जीतकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। तीसरे मैच में लक्ष्य सेन ने विश्व चैंपियनशिप लोह किन येव को आसानी से सीधे सेटों में 21-18 व 21-15 से हराकर भारत को फाइनल में पंहुचा दिया। अब फाइनल में भारत की टक्कर मलेशिया से होगी। एकल मुकाबले 03 अगस्त 2022 से शुरू होंगे।

ADVERTISEMENTS

लक्ष्य सेन व भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ,खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS