HomeBreaking Newsउत्तराखंड में मंकीपाक्स को लेकर एसओपी जारी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उत्तराखंड में मंकीपाक्स को लेकर एसओपी जारी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून। मंकीपाक्स को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। जिसके तहत सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ करने को कहा गया है।

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर मंगलवार को उत्तराखंड स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा एसओपी जारी की गई। एसओपी में एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपाक्स के लक्षणों पर नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

एसओपी में दिए गए निर्देश

➡️ एक केस मिलने पर भी उसे प्रकोप माना जाएगा।
➡️ कोई केस मिलने के बाद तुरंत कांटेक्‍ट ट्रेसिंग की जाए।
➡️ रैपिड रिस्‍पांस टीम द्वारा जांच की जाए।
➡️ केसों की संभावना को देखते हुए टारगेटेड सर्विलांस स्‍थापित किया जाए।
➡️ किसी संदिग्‍ध के मिलने पर तुरंत जिला सर्विलांस यूनिट को सूचना दी जाए।
➡️ सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
➡️ गाइड लाइन के मुताबिक सैंपल भेजे जाएं।
➡️ फ्रंट लाइन वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

केरल व दिल्ली में मंकीपाक्स का मामला मिलने के बाद उत्तराखंड के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी में मंकीपाक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाए और उसे आइसोलेशन में रखा जाए। पिछले दिनों संदेह के आधार पर हरिद्वार से एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जो निगेटिव आया था।

उत्तराखंड में नई भर्तियों में अब केंद्र के समान वेतनमान, आदेश जारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments