HomeUttarakhandAlmoraस्व. मोहन लाल वर्मा मैमोरियल फुटबॅाल टूर्नामेंट 7 अगस्त से, रजिट्रेशन शुरू

स्व. मोहन लाल वर्मा मैमोरियल फुटबॅाल टूर्नामेंट 7 अगस्त से, रजिट्रेशन शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

एनटीडी फुटबॉल क्लब अल्मोड़ा के तत्वाधान में स्व. मोहन लाल वर्मा मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रति वर्ष की तरह इस बार भी रैमजे फील्ड हीराडुंगरी में 7 अगस्त को होगा।

बैठक में तय हुआ कि 6 खिलाड़ी एक टीम से प्रतिभाग करेंगे और 03 अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे। टूर्नामेंट में 16 टीम ही प्रतिभाग करेंगी तथा प्रथम 16 टीमें ही टूर्नामेंट में खेल पायेंगी। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द टीमों का पंजीकरण करा लें। बैठक में एनटीडी फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष मुकेश नेगी, सभासद सौरभ वर्मा, भुवन तिवाड़ी, धीरज मर्तोलिया, हीमेंद्र मटियानी, गिरीश धवन, आबिद अली, कैलाश मेहरा, संतोष बिष्ट, पंकज कांडपाल, राहुल कुमार, महेश बिष्ट, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, अकरम खान, शेर अली खान, राजू बिष्ट, हिमांशु रावत, सुमित नेगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments