HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत महाविद्यालय में PHD के विद्यार्थियों ने किया लघु शोधों का प्रस्तुतिकरण

रानीखेत महाविद्यालय में PHD के विद्यार्थियों ने किया लघु शोधों का प्रस्तुतिकरण

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

स्व. जयदल वैला राजीय स्नाकोत्तर महादविद्याल रानीखेत में पीएच.डी कोर्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं (शोधार्थियों) द्वारा अपने विषयों पर किये गये लघु शोधों का प्रस्तुतीकरण महाविद्यालय के ‘एड्सेट’ में किया गया।

शोधार्थियों को सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पाण्डे द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें उन्होंने शोध कार्यों की महत्ता एवं गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए शोधार्थियों को सतत लगन बरकरार रखते हुए अपने शोध कार्य को शीघ्रतिशीघ्र एवं गुणवत्तायुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया।

शोधार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने लघु शोधों का प्रभावपूर्ण प्रस्तुतीकरण PPT के माध्यम से किया गया। शोध समन्वयक डॉ. अभिमन्यु कुमार द्वारा शोध से संबंधित विभिन्न बिंदुओं जैसे रिसर्च मैथडोलॉजी का चयन, अध्ययन क्षेत्र का चयन, समंको का चयन आदि पर शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया।

उक्त कार्यक्रम में समस्त शोध निर्देशक डॉ. दीपा पाण्डे, डॉ. दीपा पाण्डे भंडारी, डॉ. रश्मि रौतेला, डॉ. जया नैथानी, डॉ. रुपा आर्या, डॉ. पारुल भारद्वाज, डॉ. जेएस रावत, डॉ. बुसरा मतीन, डॉ. विजय बिष्ट, डॉ. गणेश नेगी, डॉ. दीपक उप्रेती तथा डॉ. शंकर कुमार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments