HomeAccidentअल्मोड़ा : बिजली के पोल से नीचे ट्रांसफार्मर पर गिरा लाइनमैन, दर्दनाक...

अल्मोड़ा : बिजली के पोल से नीचे ट्रांसफार्मर पर गिरा लाइनमैन, दर्दनाक मौत

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

यहां बिजली के पोल में काम कर रहे लाइनमैन की पोल से नीचे ट्रांसफार्मर पर गिर जाने के कारण मौत हो गई। बेस अस्पताल लाये जाने पर उसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हवालबाग ब्लाक के शीतलाखेत ग्राम डोलपोखरा के रहने वाले कृपाल सिंह (38 साल) पुत्र हर सिंह बिष्ट ऊर्जा निगम में ठेके पर लाइनमैन का कार्य करता था। गुरुवार की सुबह मनान फीडर में ब्रेकडाउन लिया गया था। फाल्ट को दूर करने के लिए कई लाइनमैन काम पर लगे थे।इस दौरान विद्युत पोल में चढ़ा कृपाल नीचे जा गिरा। ट्रांसफार्मर की नुकली बुशिंग से उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची और अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि पूरी तरह से शटडाउन लेने के बाद भी यह हादसा हो गया। लाइन में कई कर्मी भी कार्य कर रहे थे, लेकिन बरसात में हवाई करंट की भी आशंका है। संभवत: मृतक का हाथ छूटने से वह नीचे गिर गया। विभागीय कार्रवाई के अनुसार मृतक के परिवार को 04 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments