HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः शहर में पड़े छापे, 47 किलो पॉलीथिन पकड़ी

बागेश्वरः शहर में पड़े छापे, 47 किलो पॉलीथिन पकड़ी

ADVERTISEMENTS

  • पुलिस, प्रशासन व पालिका का संयुक्त अभियान
    सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

    जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देश के बाद पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका ने पॉलीथिन के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक मॉल समेत विभिन्न स्थानों पर 47 किलो पॉलीथिन पकड़ी गई। दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया। सभी अधिकारियों ने बागेश्वर को पॉलीथिन मुक्त करने का संकल लिया और लोगों से भी इसमें आगे आने की अपील की।
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मालूम हो कि जिले में पहले सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध था, लेकिन अब हर प्रकार के पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी ने गत दिनों व्यापारियों के साथ बैठक कर पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की थी। साथ ही छापेमारी की कार्रवाई से भी अवगत करा दिया था। इसके बाद बुधवार तहसीलदार दीपिका कार्य के नेतृत्व में पुलिस व नगर पालिका की टीम ने नगर के विभिन्न बाजारों में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक मॉल से डेढ़ किलो और दूसरे से 46 किलो पॉलीथिन पकड़ी गई। इसे पालिका ने अपने कब्जे में लिया और दुकानदारों को भविष्य में उपयोग बंद करने की हिदायत दी गई। तहसीलदार ने सख्त लहजे में कहा कि बागेश्वर में पॉलीथिन पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया है। इसके बाद जो भी इसका उपयोग करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान कोतवाल जगदीश ढकरियाल, ईओ नगर पालिका सतीश कुमार समेत पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments