उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों को लंबे समय से शासन स्तर पर भुगतान नहीं किये जाने से नाराज लोक कलाकार कल 28 जुलाई को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग मुख्यालय में क्रमिक अनशन करेंगे।
कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने निदेशक संस्कृति निदेशालय, देहरादून को भेजे गये ज्ञापन में कहा कि कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक लोक दलों का लंबे समय से भुगतान नही हुआ है। जिससे नाराज होकर कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के पदाधिकारी, दलनायक, कलाकार कल 28 जुलाई को संस्कृति निदेशालय, देहरादून में क्रमिक अनशन करेंगे। जिसमें जिला उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष व संयोजक पुष्कर सिंह महर एवं अन्य पदाधिकारी अनशन पर बैठेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संस्कृति निदेशक, महानिदेशक व शासन—प्रशासन की होगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।