HomeBreaking Newsऊधम सिंह नगर : हल्द्वानी निवासी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ...

ऊधम सिंह नगर : हल्द्वानी निवासी कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने सितारगंज तहसील से कानूनगो को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस एसपी पह्रलाद मीणा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बिजटी पटिया निवासी किसान सुखदेव पुत्र करनैल सिंह ने शिकायत की थी कि कानूनगो उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। यह रिश्वत दाखिल खारिज के बदले मांगी जा रही थी। जबकि इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। उसने रिश्वत के रूप में 6 हजार रुपये दे दिए थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर आज शनिवार को विजिलेंस हल्द्वानी की टीम सितारगंज पहुंची और अपना जाल बिछाया। किसान ने रिश्वत में मांगी गई रकम आरोपी कानूनगो को दे दी। और टीम ने कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली निवासी ग्राम ककरौआ थाना शहजाद नगर, वर्तमान पता उत्तर उजाला, बरेली रोड हल्द्वानी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार कर हल्द्वानी ले जा रही है। लिखापढ़ी के बाद कानूनगो को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments