HomeUttarakhandNainitalइंपिरियम स्कूल गौलापार के दीपांशु ने किया टॉप, कुमकुम चौसाली को दूसरा...

इंपिरियम स्कूल गौलापार के दीपांशु ने किया टॉप, कुमकुम चौसाली को दूसरा स्थान

हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के नतीजे घोषित किए। जिसमें कक्षा 10वीं में इंपिरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर, गौलापार का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विद्यालय के दीपांशु कठायत ने 90% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कुमकुम चौसाली ने 89% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय में 38 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रबंधक करण सिंह गंगोला, रणवीर सिंह मेहरा, प्रधानाचार्या राधा एठानी एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल की अंजली ने किया विद्यालय टॉप, वीरेंद्र को दूसरा स्थान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments