हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को बारहवीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए, जिसमें लड़कियों ने एक फिर से बाजी मारी। लड़कियों का उतीर्ण प्रतिशत 94.54 रहा जबकि लड़कों का 91.25 फीसदी रहा।
ADVERTISEMENTS
आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल (APS) हल्द्वानी, लामाचौड़ का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा, कक्षा 12वीं की छात्रा अंजनी तिवारी ने 96.8% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रथम चार स्थानों पर आने वाले बच्चों में निम्न बच्चे शामिल है –
1- प्रथम स्थान पर – अंजनी तिवारी (96.8%) 2- द्वितीय स्थान पर – लाइना पन्त (95.8%) 3- तृतीय स्थान पर- माज़िया सिद्धकी (95.8%) 4- चतुर्थ स्थान पर – काव्या तिवारी (95.4%)
माज़िया सिद्धकी और काव्या तिवारी
विद्यालय के निम्न चार बच्चों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
1- अंजनी तिवारी (पोलिटिकल साइंस) 2- सक्षम कम्बोज (पोलिटिकल साइंस) 3- कर्तव्य जोशी (इतिहास) 4- सार्थक पाठक (योगा)