HomeUttarakhandAlmoraAlmora: 400 मीटर की दौड़ में दीपक व लक्ष्मी दौड़े सबसे तेज

Almora: 400 मीटर की दौड़ में दीपक व लक्ष्मी दौड़े सबसे तेज

—सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजीनगर में खेल प्रतियोगिताएं
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के लोअर माल रोड से सटे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजीनगर अल्मोड़ा में आज खेल दिवस मनाया गया। जिसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। सर्वाधिक 400 मीटर की लंबी दौड़ में दीपक व लक्ष्मी सबसे तेज दौड़े।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बालकों की 100 मीटर की दौड़ में दीपक कुमार प्रथम, हर्षित कुमार द्वितीय व सूरज मुस्यूनी तृतीय रहे। बालिकाओं की 100 मीटर की दौड़ में गीतांजलि नयाल, दीक्षा आर्या व तानिया बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 400 मीटर की दौड़ में अपने—अपने वर्गों में दीपक व लक्ष्मी प्रथम, सूरज व ​तानिया द्वितीय तथा हर्षित व अंजलि तृतीय रहे। प्रा​थमिक वर्ग के बालक—बालिकाओं की 100 मीटर की दौड़ में अपने—अपने वर्ग में प्रथम बोरा व अनुष्का पहले, नमन भट्ट व गायत्री दूसरे तथा कृष्णा सिंह व लावण्या तीसरे नंबर पर रहे। गोला फेंक में दीपक कुमार व रहनुमा खान प्रथम रहे। इनके अलावा उंची कूद, 200 मीटर की दौड़ समेत अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुईं।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा​ किशोर पाठक ने खेलों के महत्व के बारे में बच्चों को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। इनसे मनुष्य शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने पढ़ाई के साथ—साथ खेलों में प्रतिभाग करना भी जरूरी बताया। खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में आचार्य मोहन सिंह नेगी, महेंद्र सिंह भंडारी, आशुतोष पाठक, रश्मि नेगी, चित्रा जोशी व ममता बिष्ट आदि का योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments