HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : कोसी नदी में मिली लाश, हुलिया और हालत देख...

बिग ब्रेकिंग : कोसी नदी में मिली लाश, हुलिया और हालत देख पुलिस भी हैरान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

यहां कोसी नदी में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की हालत कुछ ऐसी है कि उसे देख पुलिस भी हैरान है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को चौकी खैरना पुलिस को कोसी नदी में एक लाश बहकर आने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार यह लाश चौकी खैरना से 500 मीटर ऊपर छड़ा की ओर कोसी नदी में पाई गई। यहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने आज सुबह लाश दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यही लगता है कि यह अज्ञात शव नदी में बहकर कहीं से आया है। जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है और कद 5 फीट 4 इंच है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हैरान करने वाला पहलू यह है कि यह मृतक अपने ऊपरी शरीर में 03 स्वेटर व गरम जैकेट तथा नीचे तीन पेंट पहने है। शव को देखकर यही लगता है कि यह लाश ज्यादा पुरानी नहीं है। पुलिस ने शव के पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि ऐसी ही कद—काठी का कोई व्यक्ति कुछ दिन पूर्व क्वारब में घूमता दिखाई दिया था। आशंका यह भी है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त रहा हो और नदी में डूबने से इसकी मौत हो गई। अलबत्ता शव की शिनाख्त नहीं हो पाने से पुलिस कुछ विशेष बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि मृतक के विषय में कोई भी पुख्ता जानकारी हो तो थाना भवाली में अवश्य सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments