HomeAgricultureलालकुआं न्यूज : पूर्व प्रधान महेंद्र नेगी ने गौ आश्रम को...

लालकुआं न्यूज : पूर्व प्रधान महेंद्र नेगी ने गौ आश्रम को दी 51 हजार की मदद

ADVERTISEMENTS

हेम जोशी

लालकुआं। क्षेत्र के समाजसेवी व पूर्व ग्राम प्रधान ने लॉक डाउन के चलते हो रही दिक्कतों को देखते हुए हल्दूचौड़ स्थित शील नित्यानंद पाद गौ आश्रम में 51 हजार रुपये की धनराशि दान स्वरूप दी है।
गोरापड़ाव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र सिंह नेगी ने हल्दूचौड़ स्थित हरे कृष्णा गौ आश्रम के प्रबंधक रामेश्वर दास को 51 हजार रुपए का चेक सौंपते हुए कहा कि आश्रम प्रबंधन द्वारा वहाँ पाली जा रही गायों की उचित देखभाल करते हुए उन्हें चारा प्रदान करें। इसके लिए वह भविष्य में और आश्रम की मदद करने को तत्पर रहेंगे। इस दौरान गोपीनाथ दास, मुनि दास, पूरन जोशी, गिरीश जोशी और विजय शर्मा मौजूद थे। वही आश्रम प्रबंधक ने बताया कि कोरोना काल में गायों के चारे की कमी को देखते हुए इस समय में गौ सेवकों से गायों के लिए चारे में सहयोग करने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments