HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, बारिश को लेकर डीएम...

नैनीताल जिले के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, बारिश को लेकर डीएम के आदेश

हल्द्वानी। मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 20 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश जारी किये है। लिहाजा कल 20 जुलाई बुधवार को हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

साथ ही प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। नीचे देखें आदेश

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय UOU की परीक्षाओं की Final Date Sheet जारी, यहां देखें

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments