लालकुआं। प्राइवेट स्कूलों द्वारा लगातार की जा रही मनमानी व मानकों को ताक पर रखकर लिए जा रहे निर्णयों के विरोध मे आज उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के बैनर तले कुमाऊ मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को एवं प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री व जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित किया। प्राइवेट विद्यालयों की मनमाने रवैये को लेकर अभिभावकों मे भी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की स्पष्ट नीति न होने के कारण अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ विद्यालय के प्रबंधकों द्वारा मनमानी की जा रही है। जिसका उत्तराखंड बेरोजगार संगठन विरोध कर रहा है। इस दौरान इमरान खान , सुंदर सिंह कार्की , दीपक बिष्ट, तारा सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह कोरंगा,पुष्कर बसनायत,हरीश नेगी,चंदन जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें