HomeUttarakhandAlmoraAlmora: डीएम वंदना के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी परिसरों में रोपे गए...

Almora: डीएम वंदना के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी परिसरों में रोपे गए पौधे

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

— मनरेगा के तहत जिले में 73,750 पौधे लगाए गए
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लोक महापर्व ‘हरेला’ के उपलक्ष्य में आज जिलाधिकारी वंदना सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर व विकास भवन समेत विभिन्न जगहों पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत जिले में आज 73,750 पौधे रोपे गए।

सुबह 08 बजे जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम कोसी पुनर्जनन अभियान के सौजन्य से आयोजित हुआ। जिसमें जिलाधिकारी वंदना समेत कई अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने विविध प्रजाति के पौधे रोपे। यह पौधारोपण नवीन कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन परिसर, जिला जजी व मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी वंदना ने हरेला पर्व की जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाने के लिए सबको एक साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने रोपे गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की भी जरूरत बताई।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने बताया सभी ब्लॉकों में चयनित अमृत सरोवर एवं अन्य स्थलों पर आज मनरेगा के माध्यम से पौधारोपण हुआ है। जिसमें जिले में करीब 73,750 पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने बताया कि कोसी अभियान के अंतर्गत 5,850 पौधे रोपित किये गये हैं। कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी, प्रभारी सीडीओ समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments