HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस विभाग के राजेंद्र सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह गनघरिया...

अल्मोड़ा : पुलिस विभाग के राजेंद्र सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह गनघरिया आज के कोरोना योद्धा,​ मिला कोरोना वॉरियर ऑफ द डे का सम्मान

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन के साथ-साथ मानवता का भी धर्म निभाते हुए कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे कार्मिकों को प्रतिदिन कोरोना वॉरियर ऑफ द डे से सम्मानित किये जाने का क्रम जारी है। आज सोमवार को पुलिस डिपार्टमेंट के एचसीपी राजेंद्र सिंह बिष्ट और कानि महेंद्र सिंह गनघरियों को इस महत्वपूर्ण सम्मान से विभूषित किया गया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एचसीपी वाचक कार्यालय राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा मुख्यालय एवं अन्य कार्यालयों से प्राप्त कोरोना सम्बन्धित प्रपत्रों, आदेश-निर्देशों की समय से सूचना तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किये जाने के अतिरिक्त कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत फील्ड ड्यूटी भी लगन व मेहनत से किये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं कानि 225 सपु महेन्द्र सिंह गनघरिया द्वारा सीसीटीएनएस कार्यालय में नियुक्त रहते हुए कोरोना काल में अल्मोड़ा जनपद से मेडिकल समस्या हेतु अन्य जनपदों में जाने वालों के ई-पास आवेदनों का समय से निस्तारण किये जाने एवं जिन लोगों को ई-पास फाॅर्म भरे जाने की नहीं थी एवं मदद की फरियाद पर उनके फाॅर्म भरे जाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी। दोनों योद्धाओं को आज सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments