HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: लंबी वार्ता के बाद मान गए खारबगड़ के ग्रामीण

Bageshwar: लंबी वार्ता के बाद मान गए खारबगड़ के ग्रामीण

— त्रिपक्षीय वार्ता के बाद तालाबंदी का निर्णय वापस
सीएनई रिपोर्टर, कपकोट
खारबगड़ भूधंसाव को लेकर मंगलवार को प्रशासन, कंपनी और ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता हुई। उत्तर भारत हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने गांव की सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया। भू—धंसाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने तालाबंदी का निर्णय वापस लिया।

ADVERTISEMENTSAd

उपजिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित बैठक में एसडीएम पारितोष वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके निदान पर मंथन हुआ। उत्तर भारत हाइड्रो पावर के कमलेश जोशी ने कहा कि खारबगड़ में भूधंसाव की भू-विज्ञानी जांच करा ली गई है। गांव की सुरक्षा को लेकर हरसंभव प्रयाए होंगे। फेज-2 और 3 से प्रभावित गांवों में प्रत्येक तीसरे महीने बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कंपनी लिखित समझौते पर कार्रवाई भी होगी। जिसके बाद ग्रामीण माने और तालाबंदी का निर्णय वापस लिया। इस दौरान हयात सिंह बड़ती, गोविंद सिंह बिष्ट, कमला देवी, गीता देवी, पार्वती देवी समेत ग्रामीण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments