HomeUttarakhandAlmoraझोलाछाप बंगाली चिकित्सकों की प्रैक्टिस पर लगाएं रोक, दवा विक्रताओं की मांग

झोलाछाप बंगाली चिकित्सकों की प्रैक्टिस पर लगाएं रोक, दवा विक्रताओं की मांग

ADVERTISEMENTS

⏩ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण, बैठकों का आयोजन

⏩ सीसीटीवी की अनिवार्यता सहित दी जरूरी आदेशों की जानकारी

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर के दवा विक्रेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए सभी औषधी विक्रेताओं को नव शासनादेश की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दूरस्त ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाझाप डाक्टरों द्वारा की जा रही प्रैक्टिस पर कड़ा रोष जाहिर किया है।

अल्मोड़ा से दवा व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पनुवानौला, बाड़ेछीना, दन्या के दवा विक्रेताओं से मुलाकात की और उन्हें नए शाशनादेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्देशों के तहत अब दवा प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगवाना अनिवार्य है। साथ ही नारकोटिक्स दवा के विक्रय के संबंध में भी जरूरी जानकारी दी।

इस मौके पर तय हुआ कि नवीन दवा विक्रेताओं को संगठन में शामिल किया जायेगा। सभी दवा विक्रेताओं की एकजुटता पर बल दिया गया। दवा विक्रेताओं ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कथित रूप से चल रहे बंगाली चिकित्सको की प्रैक्टिस के प्रति काफी रोष जताया। उन्होंने कहा कि यह लोग किसी नियम—कानून को नहीं मानते हैं। अतएव शासन—प्रशासन को इन चिकित्सकों पर अंकुश लगाना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा ने की। बैठक व भ्रमण में गिरीश उप्रेती, राघव पंत, हरीश नेगी, दीपक बिष्ट, दिनेश सुरियाल, पूरन बगड़वाल, गोविंद चम्याल, भगवान नेगी, अरुण सिंह, चंदन बोरा, मनीष नेगी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments