HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा से रानीखेत गोल्फ ग्राउंड तक निकली साइकिल रैली

अल्मोड़ा से रानीखेत गोल्फ ग्राउंड तक निकली साइकिल रैली

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। माउंटेन राइडर्स उत्तराखंड के तत्वाधान में अल्मोड़ा से रानीखेत गोल्फ ग्राउंड तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। माल रोड से रैली को रवाना किया गया। जिसमें माउंटेन राइडर्स के कुणाल तिवारी, आदित्य शाह, ख्याली पांडे आदि ने राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली कोरोना वायरस से देश की मदद कर रहे फ्रंट लाइन योद्धाओं को समर्पित की गई व युवाओं में बढ़ रहे नशे को समाप्त करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।। साइकिल रैली में प्रमुखता से अजय मित्र सिंह बिष्ट, तरुण वर्मा, सुयेश पांडे ने भाग लिया। राइडर्स ने 82 दशमलव 50 किलोमीटर की राइड साडे 5 घंटों में पूरी की। भविष्य में भी माउंटेन राइडर्स की ओर से अनेक लंबी राइडस का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा वह बचाव के साथ-साथ युवाओं में आत्मशक्ति को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाना प्रमुखता से रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments