HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: अन्य राज्यों से आकर उत्तराखंड को बना रहे शराब तस्करी...

Almora Breaking: अन्य राज्यों से आकर उत्तराखंड को बना रहे शराब तस्करी का अड्डा

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

— 03 लाख की मदिरा के साथ पुलिस ने दो धर दबोचे
— अन्य राज्यों में शराब तस्करी में जा चुके जेल
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

निवासी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं और उत्तराखंड को बना रहे हैं शराब तस्करी का अड्डा। ऐसे ही दो लोग अल्मोड़ा जनपद में पुलिस ने दबोचे हैं। जिनके कब्जे से दिल्ली मार्का की 03 लाख रुपये की शराब भी बरामद हुई है। ये दोनों शराब तस्कर अन्य राज्यों में शराब तस्करी के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

हुआ यूं कि पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चंद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने पुलिस टीम के साथ चौखुटिया थानांतर्गत चेकिंग की। इसी बीच वाहन संख्या SUV500 DL-10-CT-0612 को ढोन तिराहे पर रोका। तो उसका चालक वाहन को चौखुटिया की तरफ ले भागा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। संगेला होटल के समीप पुलिस ने वाहन रोक लिया तथा चालक व उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति के कब्जे से वाहन में भरी 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इन पेटियों में 504 बोतलें OFFICE S CHOICE WHISKY मार्का दिल्ली की शराब थी। बरामद शराब की कीमत करीब 03 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना चौखुटिया में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की और वाहन को सीज कर​ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में मनोज शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा, निवाीस हापुड़ बस अड्डे के पास कस्बा भोजपुर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश और देवेन्द्र पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम रोहट थाना सदर सोनीपत, जिला सोनीपत हरियाणा शामिल हैं।

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई और उन्होंने बताया कि वे इस शराब को दिल्ली व हरियाणा से सस्ते दामों में खरीदकर लाए थे तथा उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में बेचते हैं। आरोपी मनोज शर्मा थाना प्रतापपुर मेरठ तथा देवेन्द्र थाना चुरु जिला चुरु राजस्थान से शराब तस्करी में पूर्व में जेल जा चुके हैं। अब पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत, कांस्टेबल दीपक कुमार, अनुज त्यागी, नीरज कुमार, नवीन गोस्वामी व रजनीश वर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments