HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या पर भड़का आक्रोश, हिंदू...

अल्मोड़ा : उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या पर भड़का आक्रोश, हिंदू सेवा समिति का प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजस्थान के उदयपुर में सोशल मीडिया में एक पोस्ट ​शेयर करने को लेकर टेलर कन्हैया लाल तेली का धर्म विशेष के दो लोगों द्वारा सर कलम किये जाने से पूरा हिंदू समाज आहत है। आज हिंदू सेवा समिति ने चौघानपाटा के गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्रदर्शनस्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गलती से नुपर शर्मा की पोस्ट शेयर होने से खफा दो आतंकी मानसिकता के लोगों ने बड़ी ही बेरहमी से न केवल टेलर की दुकान में घुसकर उसका सिर कलम कर दिया, बल्कि इसके बाद बड़ी शान से वीडियो वायरल कर हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने कहा कि आज देश भर में हिंदू समाज के लोगों पर हमले हो रहे हैं, जिससे हिंदू समाज में लगातार आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें पूरे हिंदू समाज को डराने की एक बड़ी साजिश है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल के कातिलों को शीघ्र से शीघ्र मौत दी जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इसका गलत मैसेज पूरे देश में जायेगा। ऐसे कातिलों को इस तरह की सजा मिलनी चाहिए कि वह एक मिसाल बने। विरोध—प्रदर्शन करने वालों में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, सचिव कमल साह, प्रदेश सचिव जगदीश जोशी, मनोज वर्मा, किशन लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, वैभव पांडे, चंदन बहुगुणा, संजय मेहरा, बलवंत राना, नीरज बोरा, भुवन वर्मा, मनीष कनवाल, राहुल अधिकारी, राहुल खोलिया, पवन साह , अमन नजजों, राहुल बिष्ट, प्रीतेश पांडे, हिमाल शर्मा, व्योम वोहरा, दीपक तिवारी, नितिन, नरेंद्र कुमार, विक्की, गोपाल शर्मा, आशु भट्ट आदि शामिल थे।

लालकुआं : अब तीसरी आंख रखेगी नजर, लगेगी चोरी-शराब की तस्करी पर रोक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments