HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: राजकीय संग्रहालय पहुंचने लगे संस्कृति व इतिहास प्रेमी, बरती जा रही...

अल्मोड़ा: राजकीय संग्रहालय पहुंचने लगे संस्कृति व इतिहास प्रेमी, बरती जा रही पूरी सावधानी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध पंडित गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में वीथिकाओं के दर्शन व अवलोकन के लिए करीब साढ़े तीन माह बाद लोगों के आने-जाने का रास्ता खुल गया है। कोरोना संक्रमण के कारण महीनों तक बंद रही संग्रहालय की वीथिका को अब जनसामान्य के लिए खोल दिया गया है। शनैः-शनैः अब लोगों का आना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संग्रहालय में पूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया गया था। जिसके तहत राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा की वीथिका को भी आम लोगों व पर्यटकों के लिए 19 मार्च 2020 को बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2 जुलाई 2020 से इसे खोला गया है। संग्रहालय की गैलरी का अवलोकन करने शनैः-शनैः लोगों का आना शुरू हो गया है, हालांकि अभी ज्यादा भीड़भाड़ नहीं है। वीथिका प्रभारी जन्मेजय तिवारी ने बताया कि दो दिनों में 6-7 लोग ही आए हैं। धीरे-धीरे लोगों के आने की संभावना है। बाहरी पर्यटक संग्रहालय खुलने से अभी तक नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि पुरातन काल की दुर्लभ वस्तुओं का लोग उत्सुकता से अवलोकन कर रहे हैं। कुमायूं गैलरी, विष्णु गैलरी, तुलसी गैलरी इत्यादि पांच वीथिकाओं में रखी दुर्लभ वस्तुओं को देख रही हैं। जहां उनके द्वारा प्राचीन समय में कुमायूं के विविध संस्कारों से संबंधित वस्तुओं, परंपराओं, प्राचीन वाद्य यंत्र, दुर्लभ व संरक्षित मूर्तियों, कलाकृतियों, तामपत्रों, पाण्डुलिपियों आदि को दर्शकों द्वारा देखा जा रहा है और इनके संबंध में उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की जा रही है। वीथिका प्रभारी जन्मेजय तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संग्रहालय में पूरी सावधानी बरती जा रही है। प्रत्येक आने वाले व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और सेनिटाइज किया जा रहा हैं। इसके अलावा हर आने व्यक्ति की आईडी के साथ पूरा विवरण रखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments