HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर, बैठक 30...

अल्मोड़ा : सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर, बैठक 30 जून को

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की जिला स्तरीय बैठक बृहस्पतिवार 30 जून को नंदादेवी मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से होगी। बैठक में पिथौरागढ़ में संपन्न चार जिलों की बैठक में लिए गये फैसलों की जानकारी दी जायेगी।

संगठन के जिला मंत्री केशर सिंह खनी ने यहां जारी बयान में कहा कि सरकार सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत व बागेश्वर जनपदों की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें लिए गए फैसलों से सदस्यों को अवगत कराने के साथ ही भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी। उन्होंने सभी गोदाम अध्यक्षों, महामंत्री व समस्त पदाधिकारियों से प्रस्तावित जिला स्तरीय बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता निर्णायक संघर्ष शुरू करने जा रहे हैं। चूंकि यह उनके हक की लड़ाई है, अएतव सभी गल्ला विक्रेता बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments