HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया नव निर्मित...

अल्मोड़ा : पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया नव निर्मित सड़क मार्ग का उद्घाटन, दानदाता बुजुर्ग महिलाओं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। यहां लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम बलिया में नव निर्मित सड़क मार्ग का विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सड़क निर्माण हेतु अपनी जमीन दान में देने वाले दानदाता बुजुर्ग महिलाओं को ​भी सम्मानित किया गया।
ग्राम बलिया में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने रिबन काटकर नव निर्मित मोटर मार्ग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से यहां की जनता का बहु प्रतीक्षित सपना पूरा हुआ है। इस सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि दान में देने
वाली बुजुर्ग महिलाओं की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। इस मौके पर उन्होंने दान दाताओं पार्वती देवी, पत्नी स्व. गजे सिंह। भावना देवी पत्नी स्व. बिशन सिंह। मालती देवी पत्नी स्व. किशन सिंह, जीवंती देवी पत्नी स्व. भीम सिंह, देवकी देवी पत्नी पान सिंह, प्रेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने सभी महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर व फूलमाला से सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बलिया राजेंद्र सिंह बिलवाल, लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, रमेश मेलकानी, मनोज रावत, रमेश बिष्ट, दयाल पांडे, कमल बिष्ट, पान सिंह सतवाल, क्षे. पंचायत सदस्य दीपक फर्तयाल, गोपाल सिंह नयाल, महेंद्र सिंह नयाल, जसराम, बची सिंह, पान सिंह बिलवाल, पान सिंह फर्तयाल, बालम सिंह, दलीप सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments