HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : चिह्नित किए जाएंगे नदी ​किनारे डंपिंग जोन

Almora News : चिह्नित किए जाएंगे नदी ​किनारे डंपिंग जोन

ADVERTISEMENTS

—डीएम ने बैठक लेकर दिए निर्देश
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक नवीन कलैक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि जनता को जलापूर्ति करने वाली स्थानीय नदियों एवं उनकी सहायक नदियों का संरक्षण एवं विकास मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोसी, रामगंगा, सुयाल नदी एवं कुंजगढ़ आदि नदियों के किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ रखना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के किनारे पड़ने वाले ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र का ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन जिन स्थानों में डाला जा रहा है, उन स्थानों को भी चिन्ह्ति किया जाय। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सर्वे का कार्य स्वजल विभाग व शहरी क्षेत्रों के सर्वे का कार्य जिला पंचायत द्वारा करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों के सर्वे के दौरान यह देखा जाय कि ग्रामसभा शौचालययुक्त हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिये कि नदी किनारे डम्पिंग जोनों को भी चिन्ह्ति किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चिन्ह्ति अमृत सरोवरों के किनारे हरेला पर्व के दौरान अन्य प्रजाति व तुन के पौधारोपण के लिये कार्य योजना बनायी जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि रौपें जाने वाले पौधों के बचाव व रखरखाव के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाय। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में रखे। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी चन्द्रा फर्त्याल सहित समिति से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments