HomeUttarakhandAlmoraपरिजनों को महंगा पड़ा नाबालिक को स्कूटी की चाबी सौंपना, 25 हजार...

परिजनों को महंगा पड़ा नाबालिक को स्कूटी की चाबी सौंपना, 25 हजार का चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बेरीनाग

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नाबालिग युवक को नई स्कूटी की चाबी सौंपना परिजनों को बहुत भारी साबित हुआ। पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर नाबालिग का पूरे 25 हजार रूपये का चालान काटा है। साथ ही स्कूटी भी सीज कर दी गई है।

दरअसल, पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत बेरीनाग में उच्चाधिकारियों के आदेश पर सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस इन दिनों कड़ी कार्रवाई कर रही है। खास तौर पर यातायात नियमों की अनदेखी करके अपनी व दूसरे की सुरक्षा खतरे में डालने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

दवा व्यवसायी मुकेश देवल की माता भगवती देवी का 100 साल की आयु स्वर्गारोहण

गत दिवस इसी अभियान के तहत बेरीनाग पुलिस ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष हेम तिवारी के नेतृत्व शहर में बेलगाम वाहन चालकों की ख़बर ली। इस बीच ओवर स्पीड, बगैर हेलमेट दो​पहिया चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले लगभग दो दर्जन वाहनों का चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को भी स्कूटी चलाते हुए देखा तो तत्काल रोक लिया। जब उसकी आयु को लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अभी नाबालिग है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी बन नहीं सकता है। यही नहीं नाबालिग के पास स्कूटी के एक भी कागजात नहीं थे। जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने उसका पूरे 25 हजार रूपये का चालान किया। इसके साथ ही नाबालिग की स्कूटी भी सीज कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आगे भी इस तरह का ​अभियान जारी रहेगा।

हल्द्वानी : मामा-भांजे का चरस का खेल, पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड भांजे को धर दबोचा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments