HomeBreaking Newsकानपुर मुठभेड़ के बाद विकास दुबे पर एक्शन, जेसीबी से गिराया गया...

कानपुर मुठभेड़ के बाद विकास दुबे पर एक्शन, जेसीबी से गिराया गया घर

कानपुर। गैंगगेस्टर विकास दुबे की तलाशी अभियान जारी है. उधर उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास घर को गिराने का फैसला लिया है. जिसके बाद कानपुर स्थित यह घर गिराया जा रहा है. इसके साथ ही विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं. इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं.

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस ने अब तक इस मामले में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया है. जिससे कि जल्द से जल्द विकास दुबे को पकड़ा जा सके. विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका है, लिहाजा लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है.

लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने आजतक को बताया, ‘विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है. यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है, एसएसबी के अधिकारियों से बात हो गई है. जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट है और जांच की जा रही है.’

वहीं पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. ये सभी वे लोग हैं जिन्होंने पिछले 24 घंटे में विकास दुबे से बात की थी.

विकास से बात करने वाले लोगों में कुछ पुलिस वालों के नंबर भी हैं. इसलिए इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि जब पुलिस की टीम विकास दुबे से पूछताछ के लिए निकली थी तो किसी ने फोन कर इस बात की जानकारी पहले ही दे दी.

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी थी. शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है. तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है.

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments