HomeUttarakhandAlmoraदुकान में घुसा फेरी वाला, कीमती मोबाइल कर लिया साफ, देखिये वायरल...

दुकान में घुसा फेरी वाला, कीमती मोबाइल कर लिया साफ, देखिये वायरल CCTV

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज जहां पुलिस ने ग्राम शैल में हुई एक चोरी का खुलासा करते हुए गिरफ्तारी की है, वहीं आज बाजार में फिर एक दुकान में चोरी हो गई। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है। यहां फेरी वाले युवक ने कपड़ा व्यावसायी के मोबाइल पर ही हाथ साफ कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार यहां जौहरी बाजार स्थित कपड़े की दुकान ‘श्याम लाल हीरा लाल एंड संस’ में आज भरी दोपहर को चोरी हो गई। दुकान स्वामी हर्षवर्द्धन साह ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 11 बजे दो फेरी वाले शीलाजीत बेचने को दुकान में आये थे, लेकिन वह कुछ देर घूमने के बाद चले गये। इसके बाद दोबारा वह युवक आये। एक युवक दुकान में दाखिल हुआ, जबकि दूसरा बाहर ही खड़ा रहा। कपड़े देखने के बहाने उस फेरी वाले ने उनके दुकान के रैक पर रखे वीवो कंपनी के फोन पर हाथ साफ कर लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना वह कोतवाली में दे चुके हैं। ज्ञात रहे कि काफी समय से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा फेरी वालों का सत्यापन किया जा रहा है। आज जिस तरह फेरी वालों ने चोरी कर दी। उससे यह भी सवाल खड़ा उठ रहा है कि क्या सभी बाहर से आने वाले फेरी वालों के पुलिस सत्यापन हो पा रहे हैं अथवा नहीं !

यह रहा ख़बर का अपडेट —

Almora News: इधर सूमो चालक, तो उधर पिकप चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments