HomeBreaking Newsक्वारब : यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई, धड़ाधड़ चालान

क्वारब : यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई, धड़ाधड़ चालान

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्वारब पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ​अमल में लाई जायेगी।

चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में विगत दो दिनों में एमवी व पुलिस एक्ट के तहत दो दर्जन से अधिक चालान किये गये। इस दौरान बगैर कागजात, निर्धारित से अधिक सवारी बैठाने, दोपहिया में हेल्मेट नहीं पहनने व कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किये गये। चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर शासन व उच्चाधिकारियों ने सख्त दिशा—निर्देश जारी किये हैं। किसी को भी कानून का उल्लंघन करने नहीं दिया जायेगा। इस दौरान उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा व नंदन भाकुनी भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments