HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांग्रेस के सभी विधायकों को पार्टी हाईकमान ने किया दिल्ली...

हल्द्वानी : कांग्रेस के सभी विधायकों को पार्टी हाईकमान ने किया दिल्ली तलब

हल्द्वानी। उत्तराखंड से कांग्रेस के सभी 19 विधायकों को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। जिसके चलते सभी विधायकों के द्वारा दिल्ली की रवानगी करते हुए नजर आ रहे है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस हाईकमान के आदेश मिलते ही दिल्ली आज शाम तक पहुंचने की बात कही तो वहीं कांग्रेस विधायक सुमित ने दिल्ली जाने से पहले बताया कि पार्टी हाईकमान ने सभी को आज शाम दिल्ली आने के लिए कहा है और उनके साथ-साथ उत्तराखंड के सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली रवानगी कर रहे है।

वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल चल रहा है, बीजेपी के द्वारा जातिवाद की राजनीति अपने चरम पर है, अग्निपथ योजना के तहत देश के युवाओं के साथ मजाक किया जा रहा है। जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है इस ही सब को लेकर कांग्रेसजनों को एक मंच पर बुलाया जा रहा है।

उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक सवाल पर बोले सुमित

उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक है के सवाल पर कांग्रेस विधायक का कहना है कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है, और उत्तराखंड सरकार को हर मुद्दे पर एक साथ घेरने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस में सब ठीक है, परिवार में कुछ नाराजगी होती है लेकिन परिवार एक जुट रहता है उस ही तरह कांग्रेस परिवार में कभी-कभी नाराजगी जरूर सामने आ जाती है लेकिन सब एकजुट होने की बात होती है तो सब एक जुट नजर आते है।

कालाढूंगी : भाजपा नेता मनोज पाठक ने जनता के साथ मनाया योग दिवस, दिया संदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments