HomeAccidentनैनीताल : डंपर की चपेट में आकर सुयालबाड़ी के व्यापारी की मौत,...

नैनीताल : डंपर की चपेट में आकर सुयालबाड़ी के व्यापारी की मौत, परिजनों में कोहराम

नैनीताल। यहां अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क हादसे में बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक सुयालबाड़ी क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाता था।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक आज रविवार को सुयालबाड़ी निवासी व्यापारी 38 वर्षीय नवीन सुयाल पुत्र टीका राम सुयाल अपनी बाइक से किसी कार्य से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। नवीन हाईवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में वह आ गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल नवीन को आनन-फानन में निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाड़ी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।, हल्द्वानी आते समय रास्ते में नवीन ने दम तोड़ दिया।

हादसे में व्यापारी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नवीन बेहद मिलनसार स्वभाव का था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : अराजक तत्वों ने फूंक डाला शिक्षा का मंदिर, भारी नुकसान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments