HomeUttarakhandNainitalअफवाहों से बचें, कानून—व्यवस्था का करें अनुपालन, बनें गुड सिटीजन : चौकी...

अफवाहों से बचें, कानून—व्यवस्था का करें अनुपालन, बनें गुड सिटीजन : चौकी इंचार्ज

ADVERTISEMENTS

⏩ चौकी प्रभारी खैरना ने ग्रामीण व युवाओं को दी जरूरी जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार ने कहा कि आम जन अफवाहों से बचें कानून—व्यवस्था का अनुपालन करें। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों व अपराध संबंधी जानकारी भी दी।

दरअसल, आज रविवार को चौकी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम उलगौर, रूपसिंह धूरा के लोगों की समस्याएं भी जानीं और ग्रामीण लोगों को जागरूक किया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने, रोड सेफ्टी नियम व साइबर अपराध, नशा, बाल अपराध, महिला संबंधी अपराध,घरेलू हिंसा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से बचाव व स्कूल कॉलेजों में हो रहे शोषण, अपराध और बचाव संबंधी सुझाव देकर जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 1930, 1905 में शिकायत दर्ज करने हेतु जागरूक भी किया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आदि में अफवाहों से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार से झांसे में नहीं आना चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखना नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान पहुंचाने व कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

लेंटर डाल रहे मजदूर को लगा करंट, दो मंजिला भवन से नीचे गिरा, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments