HomeUttarakhandAlmoraAlmora Sports : बी टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल, मौलिक...

Almora Sports : बी टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल, मौलिक साह मैन ऑफ द मैच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भट्ट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर 19, 16, 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज रविवार को प्रातः 9 बजे से खेला गया। जिसमें अंडर 14 की A और B टीम ने फाइनल मैच खेला। बी टीम ने 28 रन से फाइनल अपने नाम किया। मौलिक साह ने शानदार 48 रन की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसके अलावा अंडर 16 के फाइनल में रॉयल स्टार विजेता और विवेकानंद उपविजेता रही। अंडर 19 का फाइनल भट्ट एकेडमी ने जीता और अल्मोड़ा एकादश उप विजेता रही। बेस्ट बैट्समैन अंडर 19 विकास फर्त्याल, बेस्ट बोलर कृष्ण कनवाल, अंडर 16 बेस्ट बैट्समैन चेतन, बेस्ट बोलर नैतिक रहे।

समापन में बतौर मुख्य अतिथि अल्मोड़ा लेजेंड शेर अली खान ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि पूर्व यूनिवर्सिटी कप्तान राजेंद्र बोरा और स्पिन के जादूगर दीपू थापा, वरिष्ठ खिलाड़ी और समाज सेवक रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, यशवंत पवार, हॉकी के जादूगर दीपक वर्मा और हाकी और क्रिकेट के खिलाड़ी अजीत कार्की रहे। इस मौके पर किशन लाल, दीपक शाह, जगदीश वर्मा, इरफान खान, जितेंद्र कुमार, राजन तिवारी, वैभव पांडे, व्योम बोरा, राहुल अधिकारी, सभी खिलाड़ियों के माता पिता, भट्ट क्रिकेट एकेडमी के कोच कमल भट्ट मौजूद रहे।

संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया। विशेष सहयोग भैरव गोस्वामी, दीप सिंह डांगी, ललित लटवाल, बलवंत राना, पवन साह, मनीष खाती, गोविन्द मटेला, नौशाद, किरण ककड़, नीरज बोरा, सागर आदि द्वारा प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments