HomeBreaking Newsरामनगर ब्रेकिंग : 12 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू...

रामनगर ब्रेकिंग : 12 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू गिरफ्तार, हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

ADVERTISEMENTS

रामनगर में विजिलेंस की टीम ने वन विभाग के एक बाबू को 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस साही के कार्यालय में वैयक्तिक सहाय के रूप में कार्यरत दिनेश कुमार को टीम ने पकड़ा है। आरोप है कि एक निजी खेत मे लगे पेड़ों को काटने की अनुमति के नाम पर उसके द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। आज बुधवार को हलद्वानी विजिलेंस omg से आई टीम ने वैयक्तिक सहायक दिनेश कुमार को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है।

दिन—दहाड़े हुई इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी मिली थीं। पूर्व में भी इसी विभाग में एक वन कर्मी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

स्कूलों के लिए जारी हुआ नया आदेश, New Guidelines For School Buses

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments