HomeUttarakhandNainitalबिंदुखत्ता न्यूज : कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने का बिंदुखत्ता कांग्रेस...

बिंदुखत्ता न्यूज : कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने का बिंदुखत्ता कांग्रेस ने किया विरोध

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बिंदुखत्ता। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल और कांग्रेस समर्थक नगर निगमो के पार्षदो, और वरिष्ठ कांग्रेस जनों पर हल्द्वानी नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्वक किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर भाजपा सरकार के इशारों पर हल्द्वानी पुलिस द्वारा जो मुकदमे दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में आज शहीद स्मारक में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनहित के मुद्दों को उठाना आम नागरिक का दायित्व है और सरकार तानाशाही पर उतरकर जनता की आवाज को दबाना चाहती है। पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही हैं। कांग्रेस के लोगों पर लगे झूठे मुकदमे वापस होने चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी ने कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व राहुल छिमवाल ने पिछले के कई वर्षों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर जिले में कई कार्य कर हल्द्वानी शहर की भी सेवा की है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

ऐसे में उन पर झूठे मुकदमे लगाना सरकार की और नगर निगम की द्वेष भावना को उजागर करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद, नगर अध्यक्ष स. गुरदीप सिंह,पूर्व चेयरमैन राम बाबू मिश्रा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी,जिला महामंत्री भुवन पांडेय, राजेन्द्र चौहान,भगवान सिंह धामी, गणेश गर्ब्याल, मोहन अधिकारी,शेखर जोशी, पुष्कर दानू, दिनेश लोहनी,राजपाल,हेमंत पांडेय, राजकुमार, सागर कुमार, मोहन कुडाई, हरीश सुयाल, पवन बिष्ट, सूरज रॉय, ललित मेहता, संजय टाकुली, गोविद दानू, विजय सावंत, ब्लॉक महामंत्री केदार सिंह दानू व कविराज धामी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments