HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : जन-जन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं - विशेष प्रमुख सचिव

देहरादून : जन-जन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं – विशेष प्रमुख सचिव

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

देहरादून। विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने आज रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने जाने के निर्देश दिए। विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसके लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उन्होंने कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर लोक सम्पर्क के लिए जिला सूचना अधिकारियों एवं सूचना अधिकारियों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। सरकार की योजनाओं के व्यापक-प्रचार प्रसार के लिए सभी विभागों से समन्वय बनाये रखें। विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि Char Dham Yatra के दृष्टिगत सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।

महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं एवं राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है। प्रमुख योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए लघु फिल्में भी बनाई गई हैं। बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, के. एस. चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

UKSSSC Update : इस तारीख को होगी वन दरोगा पद की फिजिकल टेस्ट परीक्षा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments