HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : आईटीआई जा रही छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने किया...

लालकुआं ब्रेकिंग : आईटीआई जा रही छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालकुआं। यहां आईटीआई जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, छात्रा से निजी बस से आईटीआई जा रही थी, जहां एमबीपीजी के छात्र ने उससे छेड़छाड़ की। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने से संबंधित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी युवती हल्द्वानी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है, जो कि रोजाना बस से आवागमन करती है। गत शनिवार को उक्त युवती बस से हल्द्वानी को जा रही थी कि उसके साथ बस में सवार लालकुआं वार्ड नंबर 3 निवासी एमबीपीजी के छात्र शुभम सक्सेना ने छेड़छाड़ कर दी।

जिसका उक्त बस में बैठे कुछ अन्य छात्रों ने वीडियो बना लिया। जिसे एक छात्र ने वायरल कर दिया। उक्त वायरल वीडियो की जानकारी पीड़िता युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली आकर आरोपी छात्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354, 354 क,घ और 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी छात्र शुभम सक्सेना को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

मुकदमे की विवेचना कर रही लालकुआं कोतवाली की उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने बताया कि आरोपी युवक पिछले तीन-चार दिन से उक्त छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। कि शनिवार को छेड़छाड़ करते समय कुछ छात्रों ने उसका वीडियो बनाया और एक छात्र ने उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले छात्र की पहचान करते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments