दुखद : नानकमत्ता थाने में तैनात सिपाही बोबिन्दर का हृदय गति रुकने से निधन

0
सिपाही बोबिन्दर (फाइल फोटो)

किच्छा। नानकमत्ता से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां नानकमत्ता थाने में तैनात सिपाही बोबिन्दर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।


ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि बोबिन्दर को सात दिन पूर्व पेनक्रियाज में समस्या उत्त्पन्न होने के चलते हल्द्वानी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें तीन दिन बाद ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया। हालांकि दो दिन में उनकी हालत में सुधार भी आया था किंतु आज उनकी हृदय गति रुक गयी।

जिससे उनके परिवार समेत पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। जिसका कारण यह है कि बोबिन्दर का व्यवहार अपने विभागीय लोगों के साथ अत्यंत हसमुख व मित्रतापूर्ण रहा है। अब उनके पार्थिव शरीर को लक्सर में उनके आवास पर ले जाया गया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जारी हुआ 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट | Uttarakhand Board Result 2022

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में दिया राजपूत ने किया उत्तराखंड टॉप

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें