HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: संयुक्त सचिव ने परखीं योजनाओं के कार्यों की स्थिति

Almora News: संयुक्त सचिव ने परखीं योजनाओं के कार्यों की स्थिति

ADVERTISEMENTS

—अमृत सरोवर परियोजना व जल शक्ति अभियान की जानकारी ली
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
संयुक्त सचिव भारत सरकार एवं अमृत सरोवर परियोजना एवं जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी उपेंद्र कुमार जोशी अल्मोड़ा पहुंचे और आज उन्होंने विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जनपद में चल रहे जल शक्ति अभियान एवं अमृत सरोवर परियोजना के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि जनपद में अमृत सरोवर के लिए 79 स्थल चयनित हैं। जिसमें 2,66,625 क्यूबिक मीटर जल क्षमता लक्षित है। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर में 56 स्थलों के लिए लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है। जलशक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न जल स्रोतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वर्षा के जल को स्टोर करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें बताया कि जनपद की कोसी, गगास, रामगंगा, सुयाल एवं पनार नदियों पर जल संचयन के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें चेक डैम व बांध आदि के जरिए पानी को रोककर उसका प्रयोग सिंचाई एवं पेयजल के तौर पर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री पांडे ने बताया कि कोसी पुनर्जीवन के तहत विभिन्न कार्य एवं जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि जनपद के सभी जलस्रोतों की पहचान कर उसके लिए जल संचय की प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने तड़ागताल के लिए विशेष कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार लगातार जल संरक्षण पर बढ़ावा दे रही है। इसमें उन्होंने भारत सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि सभी स्बंधित विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में डीएम वंदना, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments