HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : इन जंगलों में धधक उठी वनाग्नि, बुझाने में जुटा...

नैनीताल ब्रेकिंग : इन जंगलों में धधक उठी वनाग्नि, बुझाने में जुटा रहा वन महकमा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पहाड़ों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद के कई जंगल व​नाग्नि की चपेट में आने लगे हैं। इससे वातावरण में फैली धुंध से तीव्र गर्मी और घुटन की अनुभूति होने लगी है।

आज रविवार को ढूना व तुमगांव के जंगलों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। जिसकी सूचना स्था​नीय नागरिकों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य द्वारा टीम सहित मौके पर पहुचे। वन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में लगातार जुटी रही। काफी देर तक आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा था। इस टीम में फोरेस्टर संजय आर्य, कुंदन सहित कई वन कर्मियों के अलावा ग्रामीण शामिल रहे। इधर वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी वनाग्नि नियं​त्रण हेतु सहयोग करने की अपील की।

उत्तराखंड में छह सालों में 15837 हेक्टेयर जंगल को आग से भारी क्षति पहुंची। इस अवधि में पूरे प्रदेश में 9918 वनाग्नि की घटनाएं हुईं। पिछले वर्ष राज्य में वनों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। वनाग्नि 2780 घटनाओं में 3927 हेक्टेयर क्षेत्र दावानल की भेंट चढ़ गया।

यह यह उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के वनों पर हर साल गर्मियां का सीजन बहुत भारी साबित होता है। इससे भीषण गर्मी में इजाफा हो जाता है। कई बार पहाड़ों में ऐसे स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं होती हैं, जहां तक किसी का पहुंच पाना तक मुश्किल होता है। वन विभाग के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो विगत 05 सालों में आग की घटनाओं से सर्वाधिक नुकसान साल 2021 में हुआ, जबकि 2020 में दावानल की सबसे कम घटनाएं हुईं। कोरोना काल में वनाग्नि की घटनाओं में कुछ कमी आई थी। आंकड़े बताते हैं कि साल 2020 में वनाग्नि की मात्र 135 घटनाएं हुईं और 172.69 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा, जबकि साल 2021 में यह आंकड़ा काफी बड़ा रहा। मौजूदा साल 2022 में वन विभाग प्रदेश में होने वाली वनाग्नि की घटनाओं पर नजर रखे है। ज्ञात रहे कि बीते छह सालों में जंगलों की आग से 06 इंसानों की जान भी जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments