HomeUttarakhandDehradunऋषिकेश : पिता के हाथों से फिसलकर 5 वर्षीय बालिका गंगा में...

ऋषिकेश : पिता के हाथों से फिसलकर 5 वर्षीय बालिका गंगा में बही, सर्च आपरेशन जारी

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय बालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।

गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल सका है।

हल्द्वानी : इस वर्ष बिना किसी प्रतिबंध के लगेगा कैंची धाम मेला, लेकिन नहीं ले जा पाएंगे वाहन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments