HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल और उधमसिंह नगर के नाम रहा आज उत्तराखंड का...

ब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल और उधमसिंह नगर के नाम रहा आज उत्तराखंड का कोरोना, अल्मोड़ा, दून, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक एक पाजिटिव मिले

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। कोरोना के लिहाज से आज का दिन कुमाऊं के दो जिलों नैनीताल और उधमसिंह नगर के नाम ही रहा। नैनीताल में 17 और उधमसिंह नगर में 16 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी में एक एक कोरोना सं​क्रमित सामने आए हैं। इस प्रकार 37 मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना पाजिटिवों का आंकड़ा 2984 हो गया है। आज 88 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के साथ घर भेजा गया। नैनीताल जिले में आज संक्रमित पाए गए 17 में से 13 लोग स्थानीय कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुए हैं। उनकी कोई ट्रेवल हिष्ट्री नहीं है। बाकी के तीन लोग दिल्ली के और एक की ट्रेवल हिस्ट्री विभाग के पास नहीं है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी और देहरादून के आज पाए गए कोरोना संक्रमित दिल्ली से वापस लौटे प्रवासी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments