HomeUttarakhandUdham Singh Nagarछुट्टी के प्रार्थना पत्र पर सिपाही ने खुद ही कर दिए SSP...

छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर सिपाही ने खुद ही कर दिए SSP के हस्ताक्षर, अब हुआ सस्पेंड

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस लाइन में एक दिलचस्प मामला सामने आया है, यहां तैनात एक सिपाही ने छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिये। मूलत: पिथौरागढ़ निवासी सिपाही राकेश कुमार करीब 10 साल से रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात है। जहां प्राथमिक जांच में पुष्टि के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बीती 29 मई को राकेश ने घर में आवश्यक कार्य के लिये एसएसपी के नाम 14 दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लिखा, लेकिन इस पर अवकाश स्वीकृति के लिए खुद ही एसएसपी के हस्ताक्षर कर दिये। इसके बाद जवान ने यह प्रार्थना पत्र पुलिस लाइन के जीडी मुंशी को सौंप दिया।

जीडी मुंशी को एसएसपी के हस्ताक्षर संदिग्ध लगे, तो उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट को यह प्रार्थना पत्र दिखाया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि एसएसपी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गयी। शुक्रवार को एसएसपी ने सिपाही राकेश को निलंबित कर दिया है।

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध धरोहर ‘फूलों की घाटी’

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments