बागेश्वर। पुलिस ने मोटर चोरों को चोरी के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। इस मामले में पुलिस चुराई गई विद्युत मोटर भी बरामद हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडलसेरा निवासी पुष्कर सिंह मलड़ा ने बागेश्वर थाने में तहरीर दी कि रात्रि को चोर मंडलसेरा बाईपास पर सैन्य कैंटीन से लगभग 200 मी0 आगे दोगाड़ नाले के पास स्थित खुद के मकान के आंगन के पास रखे किर्लोस्कर कंपनी के वाटर पम्पिंग मोटर को चोरी कर ले गए। चोरों को गिरफ्तार करने के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा आज दो युवकों बनखोला निवासी 22 वर्षीय हिमांशु आर्या व आरे निवासी 20वर्षीय जीवन सिंह खेतवाल उर्फ जिब्बू को बनखोला में कच्ची सड़क के पास से चुराई गई मोटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। पुलिस की टीम में एसआई जीवन सिंह चुफाल, सिपाही अशोक पंवार व भगत सिंह पांगती शामिल थे।
बागेश्वर न्यूज : पुलिस ने 24 घंटों में दबोच लिये दो मोटर चोर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


