यहां अल्मोड़—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत काकड़ीघाट से क्वारब तक चल रहे निर्माण कार्य में काफी तेजी दिखाई दे रही है।
निर्माण कंपनी के तय्यब खान ने बताया कि अतिशीघ्र इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर एनएच के एई पांडे ने बताया कि कार्य में काफी प्रगति दिख रही है। जिसमें निर्माण कंपनी की मॉनिटरिंग के लिए एनएच के एई विनोद कुमार व जगत बोरा भी मौके पर कार्य का जायजा ले रहे हैं ताकि निर्माण कार्य में कोताही नहीं बरती जाये। उन्होंने कहा कि कार्य की ढिलाई होने पर कंपनी पर जुर्माना हो सकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।