HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: दो दुपहिया चालक गिरफ्तार, बाइकें सीज

Almora Breaking: दो दुपहिया चालक गिरफ्तार, बाइकें सीज

—डीएल निरस्तीकण की कार्यवाही भी की
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां पुलिस ने दो बाइक चालक गिरफ्तार कर लिये और उनकी बाइकें सीज कर ली। अब उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

चेकिंग के दौरान इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत के नेतृत्व वाली टीम ने एनटीडी के पास बलढौटी बैंड पर मोटरसाईकिल संख्या UK 04V 6860 तथा मोटरसाइकिल संख्या UK 04G-1779 को रोका। चेकिंग में पाया कि दुपहिया संख्या UK 04V 6860 के चालक वीरेंद्र पुत्र हरिशंकर निवासी ग्राम मटकनिया अंडोली, अल्मोड़ा तथा मोटरसाइकिल संख्या UK 04G 1779 के चालक कैलाश सिंह पुत्र स्व. जीवन सिंह, निवासी कलाती लमगड़ा, अल्मोड़ा को नशे में पाया। पुलिस ने दोनों को मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया और उनके वाहनों को मौके पर सीज कर लिया। साथ ही उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments