HomeBreaking News33 साल 05 माह का सराहनीय कार्यकाल, सेवानिवृत्त हुए AD भंडारी, भावपूर्ण...

33 साल 05 माह का सराहनीय कार्यकाल, सेवानिवृत्त हुए AD भंडारी, भावपूर्ण विदाई

ADVERTISEMENTS

⏩ सूचना विभाग के सहायक निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी सेवानिवृत्त

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

सूचना एवं लोक जनसम्पर्क विभाग के हल्द्वानी में तैनात सहायक निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर विभाग के कार्मिकों एवं मीडिया कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सहायक निदेशक श्री भंडारी ने विभाग में वर्ष 1988 में माह दिसम्बर में देहरादून में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। विभाग में अपनी 33 वर्ष 05 माह की सेवा ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए है। इस मौके पर कार्मिकों व पत्रकारों ने भंडारी को बुके प्रदान किए और शॉल ओढ़ाकर भावभीनी दी।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहायक निदेशक भंडारी ने कार्मिकों को टीम वर्क से कार्य करने की बात कही। कहा कि विभाग भी परिवार है। परिवार के मुखिया का दायित्व है कि वह सभी कार्मिकों को साथ लेकर कर्तव्यों का निर्वहन करें। अपने सम्बोधन में नैनीताल के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने कहा कि श्री भण्डारी का व्यक्तित्व सरकारी सेवा में भी सौम्य व मधुर व्यवहार का रहा है। उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए भंडारी के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त हुए यह पालिका कार्मिक, भावपूर्ण विदाई, 01—01 लाख के प्रदान किए चेक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments