हल्द्वानी : कमिश्नर दीपक रावत ने किया गौलापार स्थित क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का निरीक्षण

0
Kumaon Commissioner Deepak Rawat
Kumaon Commissioner Deepak Rawat

हल्द्वानी। शनिवार को गौलापार स्थित क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत (Kumaon Commissioner Deepak Rawat) ने निरीक्षण किया। गौलापार स्थित सिंचाई नहर का निरीक्षण करते हुए मुख्य अभियंता चन्द्र शेखर ने आयुक्त को अवगत कराया गया कि नहर के पुनर्निमाण हेतु प्राकलन तैयार किया गया है जिसमें पाइप के माध्यम से सुरक्षित क्षेत्र से पानी को चलाया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त क्षेत्र पर पुनर्निमाण का कार्य किया जाना सम्भव नहीं है क्योंकि तकनीकी दृष्टिकोण से पुनः नहर के टूटने का खतरा बना रहेगा।


ADVERTISEMENTS

विगत वर्ष के माह अक्टूबर में आई बाढ़ से गौलापार की सिंचाई की मुख्य नहर क्षतिग्रस्त होने से गौलापार के लगभग 10 हजार कृषकों की 2.5 हजार हेक्टयर सिंचाई की भूमि प्रभावित हुई थी। नहर की मरम्मत हेतु आयुक्त द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए गए जिससे बरसात से पूर्व नहर न टूटे। इस कार्य हेतु आयुक्त द्वारा 21 लाख रुपये की धनराशि सिंचाई विभाग को आवंटित की गई थी।

विदित है कि गौलापार की भूमि उपजाऊ है व वृहद पैमाने पर कृषि की जाती है। कृषकों की आर्थिकी पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा आयुक्त द्वारा आवंटित की गई धनराशि से टूटी नहर को रिस्टोर किया गया था।

मुख्य अभियंता सिंचाई चन्द्र शेखर द्वारा बताया गया कि क्षतिग्रस्त नहर के पुनर्निर्माण हेतु 5 करोड़ 84 लाख का आकलन तैयार शासन को प्रस्ताव प्रेषित किंग गया है। प्रस्ताव पारित होते ही शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS